पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार:बेनापोल बॉडर क्रॉस कर भारत में प्रवेश किया, दरगाह क्षेत्र रह रहा था

अजमेर पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की ओर से बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई जारी है। इसके तहत दरगाह थाना पुलिस ने चोरी छुपे बॉर्डर क्रॉस कर भारत में प्रवेश कर दरगाह क्षेत्र में रह रहे बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। दरगाह थाना पुलिस बांग्लादेशी नागरिक से पूछताछ में जुटी है। दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी ने बताया- जिला एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और घुसपैठियों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत जिला पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया था। इसी अभियान के तहत टीम ने दरगाह क्षेत्र में रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की, जिसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए जिला जैसोंर बांग्लादेश निवासी मोहम्मद अब्दुल बशीर (45) पुत्र मोती सिकंदर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि बशीर ने अवैध रूप से चोरी छुपे बेनापोल बॉर्डर क्रॉस कर अनाधिकृत रूप से भारत में प्रवेश किया था। इसके बाद दरगाह क्षेत्र में पहुंचकर काफी समय से निवास कर रहा था। हालांकि बांग्लादेशी से पूछताछ जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस अभियान के तहत टीम ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 6 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को डिटेन कर कार्रवाई की जा चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *