बठिंडा में आम आदमी क्लिनिक में चोरी:6 नशेड़ी गिरफ्तार, दवा चुराने गए थे, कंप्यूटर-टीवी समेत अन्य सामान बरामद

पंजाब के बठिंडा में आम आदमी क्लिनिक से चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह नशेडिय़ों को गिरफ्तार कर लिया है, जो नशा छोड़ने की दवाई लेने क्लिनिक जाते थे। डीएसपी हरबंस सिंह ने बताया कि ढिल्लो कॉलोनी स्थित क्लिनिक से कंप्यूटर, सीपीयू, मॉनिटर, टीवी, प्रिंटर, कूलर और इन्वर्टर समेत कई सामान चोरी हुआ था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोचा फार्मासिस्ट अंकुश भाटिया की शिकायत पर पुलिस ने राजविंदर उर्फ राजा, राजवीर सिंह उर्फ टिक्की, सुल्तान उर्फ राजू, निखिल उर्फ निक्कू, बिक्रम कुमार और विशाल कुमार को नामजद किया। गुप्त सूचना के आधार पर कनाल पुलिस स्टेशन के अधिकारी कश्मीर सिंह ने आरोपियों को दशहरा ग्राउंड के पास से धर दबोचा। क्लिनिक में यह तीसरी बार चोरी जांच में पता चला कि सभी आरोपी थाना कैनाल क्षेत्र के रहने वाले हैं और नशे के आदी हैं। क्लिनिक से मिलने वाली नशा छुड़ाने की दवाई के लिए वहां जाते थे। पहले उन्होंने दवाइयां चुराई, जब वे नहीं मिली तो क्लिनिक का सामान चुरा लिया। पुलिस के अनुसार इस क्लिनिक में यह तीसरी चोरी है। एक पिछले मामले में भी कुछ लोगों को गिरफ्तार कर नशीली दवाएं बरामद की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *