1090 से समता मूलक चौराहे तक लगा भीषण जाम:लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास ट्रैफिक चोक हुआ, वाहन चालक परेशान हुए

लखनऊ में 1090 चौराहे से मुख्यमंत्री आवास तक भीषण जाम लगा, जिससे आम लोगों को काफी देर तक सड़क पर फंसे रहना पड़ा। मुख्यमंत्री आवास के बाहर ट्रैफिक पूरी तरह बेकाबू दिखा। वहीं 1090 से समता मूलक चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की स्थिति इतनी भयावह रही कि वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आए। देर शाम दफ्तर से लौटने वाले लोग जाम से जूझते हुए नजर आए। सिविल अस्पताल तक पहुंचने वाले मार्ग पर भी भारी जाम के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जाम पुलिस के लिए बना चुनौती लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच ट्रैफिक नियंत्रण पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। राजधानी में लगभग हर रोज किसी न किसी इलाके में जाम की समस्या सामने आ रही है, जिससे आम नागरिकों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। अवैध पार्किंग भी जाम का एक बड़ा कारण स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है, लेकिन उसे रोकने में संबंधित अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं। सड़कों के किनारे लगने वाली अस्थाई दुकानें और अवैध पार्किंग भी जाम का एक बड़ा कारण है। दिन के समय स्कूलों के आसपास जाम की स्थिति बनी रहती है। जबकि देर शाम होते-होते प्रमुख चौराहों का हाल बदहाल हो जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *