चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला, VIDEO:सुल्तानपुर जंक्शन पर जीआरपी-आरपीएफ जवानों ने बचाई जान, अस्पताल में भर्ती

सुल्तानपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला अनियंत्रित होकर गिर गई। ड्यूटी पर तैनात जीआरपी और आरपीएफ स्टाफ की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई। यह घटना शुक्रवार को हुई। महिला अयोध्या धाम-प्रयागराज जंक्शन के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04113 माघ मेला स्पेशल में चढ़ने का प्रयास कर रही थी, तभी संतुलन बिगड़ने से वह गिर गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मौके पर मौजूद जीआरपी थानाध्यक्ष भोला शंकर, कांस्टेबल रामेश्वर प्रसाद, कांस्टेबल प्रवीण कुमार पाल, महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कांस्टेबल अंजली, क्यूआरटी टीम के कांस्टेबल संदीप और आरपीएफ कांस्टेबल अंकुश ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को बचाया। बचाई गई महिला की पहचान 30 वर्षीय विनीता के रूप में हुई है। वह सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के सराय गोकुल गांव की निवासी हैं। घटना के बाद महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। सुल्तानपुर के रेलवे स्टेशन अधीक्षक और माघ मेला के यात्रियों ने जीआरपी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *