गोरखपुर में शनिवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित:सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन, रोड चौड़ीकरण का होगा कार्य

गोरखपुर में चल रहे रोड चौड़ीकरण एवं विद्युत लाइन शिफ्टिंग के कार्य के चलते शनिवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह कार्य यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और विद्युत लाइनों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। शनिवार सुबह 11.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर के 11 केवी राम जानकी नगर फीडर तथा विद्युत उपकेंद्र विकास नगर के 11 केवी विकास नगर, विस्तार नगर, बरगदवा और मानीराम फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। निर्धारित समय में कार्य पूरा करने का दावा विद्युत विभाग के अनुसार लाइन शिफ्टिंग का कार्य तय कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा और इसे निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का प्रयास रहेगा। कार्य समाप्त होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से पहले से तैयारी की अपील विभाग ने प्रभावित इलाकों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *