भास्कर न्यूज | मझिआंव/बरडीहा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के अनुसार थाना अंतर्गत ग्राम सुखनदी में डीएसपी (प्रशिक्षु) चिरंजीव मंडल के नेतृत्व में अवैध देशी महुआ शराब के विरुद्ध छापामारी की गई। इस छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद किया गया एवं जावा महुआ व उपकरण विनष्ट किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी चिरंजीवी मंडल ने बताया कि वरीय पदाधिकारी एवं गुप्त सूचना के आधार पर बरडीहा थाना क्षेत्र के सुख नदी गांव में अवध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी किया गया। जिसमें गोपाल यादव के घर से लगभग एक जार तथा एक ट्यूब में 60 लीटर तथा संदीप यादव के घर से दो ट्यूब में करीब 50 लीटर अवैध महुआ देशी शराब जब्त किया गया है। वहीं अग्रेतर करवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह से अवैध कारोबार करने वाले पर निरंतर छापेमारी जारी रहेगा। इस छापेमारी दल में बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह एवं काफी संख्या में पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।


