गढ़वा | गढ़वा जिला की सब जूनियर बालक और बालिका वॉलीबॉल टीम लातेहार के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर बताया गया कि झारखंड वालीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में लातेहार जिला वॉलीबॉल संघ के द्वारा लातेहार में राज्य स्तरीय वालीबाल सब जूनियर प्रतियोगिता संपन्न होना है। इसके लिए गढ़वा बालक बालिका सब जूनियर वॉलीबॉल टीम का चयन किया गया है। जो आज उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर लातेहार रवाना हुई। रवाना हुई टीम में बालक टीम के युवराज कुमार, प्रवीण कुमार, आदर्श कुमार तिवारी, प्रथम कुमार, सक्षम कुमार, भक्ति सिंह, मोनू कुमार, अमित कुमार, कुंदन कुमार, अरशद राजा, ऋषभ कुमार, रुद्र कुमार, कोच प्रशांत ओझा, टीम मैनेजर अंशु कुमार, बालिका टीम के वैष्णवी कुमारी चौहान, पूर्णिमा कुमारी, सुहानी कुमारी, प्रिया कुमारी, खुशी कुमारी, पुष्पा कुमारी, दीपिका कुमारी, गुड्डू कुमारी, शोभा कुमारी, अंजली कुमारी, काजल कुमारी, प्रियंका कुमारी, टीम मैनेजर तान्या सिंह, टीम कोच शांतनु चौहान आदि के नाम शामिल है। गढ़वा की इस वॉलीबॉल टीम को वालीबाल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार पाठक, उपाध्यक्ष कृष्णा पाल, श्याम नारायण, सचिव ओमप्रकाश तिवारी, सह सचिव पंकज मिश्रा, ओमप्रकाश चौबे, शैलेश नंदन सिन्हा, कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार आदि ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी है।


