भजनों से श्याममयी हुआ मंदिर परिसर

भास्कर न्यूज | लुधियाना किदवई नगर स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में एकादशी के पावन पर्व पर श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया। इस अवसर पर पटियाला से पधारीं भजन गायिका हर्ष सचदेवा ने अपनी सुरीली आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा मंदिर परिसर श्याममयी हो गया। संकीर्तन के दौरान जब हर्ष सचदेवा ने बिन मांगे देते हो, हम बोल के क्या मांगे बाबा भजन छेड़ा, तो पूरा पंडाल बाबा के जयकारों से गूंज उठा। गौरव म्यूजिकल ग्रुप की मधुर धुनों पर श्रद्धालु हाथ उठाकर झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. बैकुंठ भारद्वाज, विकास भट्ट, सुशील और रवि द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। सेवा परिवार के सदस्य हर नारायण गर्ग, राज गर्ग, आरसी जालान और निर्मल जालान ने सपरिवार ज्योति प्रज्वलित कर बाबा श्याम की आराधना की। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद गोयल, संरक्षक सुभाष माटा व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। रात्रि 9 बजे श्याम रसोई का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पार्षद निधि गुप्ता, अभिषेक गर्ग, सतीश अग्रवाल, मनोज तायल, ममता तायल, शिवानी गोयल सहित आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *