लुधियाना| खुड्ड मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी का जन्मदिवस गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और क्षेत्र की समस्त संगतों ने श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर जप-तप चौपहरा समागम आयोजित किया गया। समागम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित संगतों ने जप जी साहिब, चौपई साहिब और श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ किए। इसके उपरांत गुरबाणी कीर्तन से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार भाई बलजीत सिंह दुखिया ने संगत से कहा कि बाबा दीप सिंह जी की शहादत हमें धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर अडिग रहकर चलने की प्रेरणा देती है। प्रधान बलजीत सिंह दुखिया ने इस समागम की सफलता के लिए समस्त संगतों का धन्यवाद किया। समागम की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर जगमोहन सिंह बिंद्रा, वरिंदरपाल सिंह, बीबी अमरजीत कौर, रविंदर कौर, हरविंदर सिंह बिंटला, हरजीत सिंह मल्होत्रा, दलजीत सिंह मल्होत्रा, वरिंदर सिंह सैली, गुरचरण सिंह मिंटा और मनजीत कौर व श्रद्धालु मौजूद रहे।


