आचार्य सम्राट आत्मा राम महाराज की 64वीं स्मृति पर श्रद्धांजलि दी

भास्कर न्यूज | लुधियाना जैन धर्म के महान संत और जैन धर्म दिवाकर आचार्य सम्राट आत्मा राम महाराज के 64वें पावन पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम कराया। न्यू यंग फाइव स्टार क्लब ने सेवा और समर्पण की भावना दिखाते हुए महाराज को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। क्लब के प्रधान राजेश जैन बॉबी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने रूपा मिस्त्री गली स्थित आत्म गद्दी जैन स्थानक पहुंचकर महाराज की पावन समाधि पर नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सदस्यों ने पाठ किया और महाराज के बताए अहिंसा व सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन एमएम सोनी, जॉइंट कैशियर गौरव जैन सीए, राजेश शर्मा और अमित जैन लवली मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महाराज की स्मृति में क्लब द्वारा गांधी नगर स्थित दीवान टोडर मल रसोई में एक विशाल भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में रसोई के प्रधान प्रबंधक प्रवीण डंग का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर संजय जैन, एडवोकेट संदीप बेदी, सोनू रहेलिया और रवि कांत भल्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *