लुधियाना| पंजाब बास्केटबॉल एसोसिएशन ने आईएएस इंदरजीत सिंह बिंद्रा के निधन पर शोक जताने के लिए अपनी एग्जीक्यूटिव बॉडी मीटिंग की। इसमें एक प्रस्ताव पास किया गया कि उन्होंने क्रिकेट के अलावा बास्केटबॉल समेत दूसरे खेलों को बढ़ावा देने के लिए उनकी सेवाओं को मान्यता दी गई। पीबीए के प्रेसिडेंट आरएस गिल डीजीपी (रिटायर्ड) ने कहा कि आईएस बिंद्रा खेलों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहे थे।


