अक्टूबर से अब तक 1.35 लाख क्विंटल धान जब्त

भास्कर न्यूज | रायगढ़ धान खरीदी शुरू होने से पहले जिला प्रशासन ने अवैध धान खरीदी को रोकने टीम गठित किया था। ताकि किसानों से वास्तविक धान खरीदी जा सके। जिले में धान खरीदी शुरू होने के एक सप्ताह पहले से अंतिम दिन तक धान के परिवहन पर लगातार कार्रवाई किया गया। इन तीन महीनों खाद्य, विपणन, मंडी व सहकारिता विभाग और प्रशासन की टीम ने 11 अक्टूबर से 28 जनवरी के बीच के दौरान 1 लाख 35 हजार 545 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। धान खरीदी 30 जनवरी तक जिले के 105 उपार्जन केंद्रों में हुई। खरीदी के अंतिम समय किसानों को टोकन को लेकर थोड़ी परेशानी जरूर हुई लेकिन अंतिम दिन तक किसानों ने अपना धान बेचा। इस सीजन जिले में 193 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। सबसे ज्यादा पुसौर में पकड़ाया अवैध धान खरीदी के पहले से अवैध धान पर प्रशासन की नजर थी। यह कार्रवाई कोचियों द्वारा भंडारण किए गए और धान की अवैध परिवहन पर की गई है। जिसमें कोचियों और अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे धान को पकड़ा गया है। ओडिशा से लगा पुसौर ब्लॉक इस वजह कार्रवाई अधिक पुसौर ब्लॉक का सीमा ओडिशा से लगा हुआ है और इसी वजह से 44 प्रकरण में 65035.20 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। इसके अलावा धरमजयगढ़ ब्लॉक में 29, खरसिया में 25 और रायगढ़ में 23 प्रकरण अवैध धान जब्ती दर्ज किए गए हैं।पिकअप में लोड अवैध धान परिवहन के दौरान पकड़ा गया था। पिकअप में लोड अवैध धान परिवहन के दौरान पकड़ा गया था। राइस मिल में भंडारण कर रखा गया पुसौर ब्लॉक के सहदेवपाली स्थित कृष्णा राइस मिल में निरीक्षण के दौरान स्टॉक में कमी पाए जाने के कारण 58284 बोरी धान को अवैध रूप से भंडारण किया गया था। जिसे जब्त किया गया। अवैध भंडारण पर राइस मिल में भी हुई कार्रवाई इसके अलावा खरसिया ब्लॉक के मेसर्स बालाजी राइस मिल में 57677 बोरी धान भंडारण कर रखा गया था। ग्राम सुर्री में शुभ राइस इंडस्ट्रीज में 30100 बोरी धान का प्रकरण दर्ज किया गया। अन्य राईसमिल में भी इसी तरह कार्रवाई की गई।अंर्तराज्यीय चेक पोस्ट में पकड़ाए वाहन जिले में 10 अंतरराज्यीय और 14 अंतर जिला चेकपोस्ट बनाए गए थे। ऐसे में लगातार चेकपोस्ट में निगरानी रखी जा रही थी। जहां तकरीबन 21 प्रकरण चेक पोस्ट में दर्ज किए गए। 38 वाहन भी जब्त किए गए हैं और करीब 200 से अधिक कोचिया-बिचौलियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *