2 फरवरी से अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

चन्द्रपुर | चन्द्रपुर में आगामी तीन दिवसीय ‘श्री विराट रूप मां चंद्रहासिनी अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता’ का आयोजन 2 फरवरी से किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की महिला एवं पुरुष वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रारंभ में जनवरी में प्रस्तावित यह टूर्नामेंट अब कबड्डी फेडरेशन रायपुर के निर्देश के अनुसार नई तिथियों पर आयोजित होगा। प्रतियोगिता ओपन चैलेंज आधार पर होगी और पूरी तरह प्रो-कबड्डी नियमावली के अनुसार खेली जाएगी। पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 51,000, द्वितीय 31,000, तृतीय 21,000 और चतुर्थ 11,000 रुपये होंगे। महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 31,000, द्वितीय 21,000, तृतीय 15,000 और चतुर्थ 11,000 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *