पीएम श्री सेजेस लोहंडीगुड़ा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

लोहंडीगुड़ा| पीएम श्री सेजेस विद्यालय लोहंडीगुड़ा में वार्षिकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनायक गोयल रहे। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, एसएमडीसी अध्यक्ष बसंत कश्यप, मंडल अध्यक्ष मंगतूराम कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष नरेश खापर्डे एवं बीईओ शालिनी तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं विद्यालय के प्राचार्य अशोक खापर्डे द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें शैक्षणिक उपलब्धियों, सह-शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय की प्रगति की जानकारी दी गई। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों (लिटिल चैंप्स) की मनमोहक नृत्य एवं गीत प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि विधायक गोयल ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए विद्यालय के विकास के लिए विद्यालय के मुख्य द्वार के सौंदर्यीकरण के लिए 3 लाख रुपए की घोषणा की, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्य जयंती पिल्लै द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *