भास्कर न्यूज | छीपाबड़ौद समीपवर्ती अजनावर मंडल के गांवों में वाहन रैली निकालकर हिंदू सम्मेलन का संदेश दिया और ग्रामीणों को न्योता दिया। हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के संयोजक मदनलाल फौजी ने बताया कि 1 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन को भव्य रूप देने के लिए अजनावर मंडल में वाहन रैली निकाली। वाहन रैली अजनावर से प्रारंभ होकर भगवानपुरा, टांची, टांचा, रूपपुरा, हरिपुरा, नारायणपुरा, राजपुरा, काकड़दा, अजनावर से अजनावर में समापन किया। 1 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन में बाबा निरंजन नाथ अवधूत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा में राम दरबार की झांकी, अखाड़ा, कलश यात्रा निकलेगी।


