खराब मौसम के कारण रांची आ रही फ्लाइट रायपुर डायवर्ट हुई

रांची| खराब मौसम के कारण कम विजिबिलिटी रहने से शुक्रवार को रांची एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित रहा। पुणे से सुबह 8:25 बजे रांची आने वाली इंडिगो की उड़ान को कोलकाता और हैदराबाद से सुबह 9 बजे रांची आने वाली उड़ान को रायपुर डायवर्ट करना पड़ा। दोनों विमान दोपहर में वापस लौट आए, लेकिन इससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। इसके अलावा कई अन्य उड़ानों में भी देरी हुई। सुबह कोलकाता, दिल्ली और बेंगलुरु से आने वाली उड़ानें देर से पहुंचीं, वहीं दोपहर में पटना और शाम में बेंगलुरु, मुंबई व दिल्ली से आने वाली उड़ानें भी देरी से लैंड हुईं। यात्रियों ने एयरपोर्ट पर लंबी कतारों और इंतजार के दौरान भारी परेशानी झेली। कई लोग अपने कनेक्टिंग फ्लाइट्स और यात्रा योजनाओं में बदलाव करने के लिए मजबूर हुए। एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि मौसम के बेहतर होने के साथ ही उड़ानों का संचालन सामान्य हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *