नाटककार स्व. जतिंदर बराड़ की अंतिम अरदास, विभिन्न हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

भास्कर न्यूज | अमृतसर शिरोमणि नाटककार जतिंदर बराड़ के नामित अंतिम अरदास शुक्रवार को गुरुद्वारा छेंवी पातशाही, रणजीत एवेन्यू, ए ब्लाक में संपन्न हुई। इस मौके श्रद्धांजलि देने के लिए नेता, अफसर, कलाकार, कारोबारी व आम लोग शामिल हुए। गौर हो कि स्व. बराड़ का 24 जनवरी को निधन हुआ था और 26 जनवरी को अंतिम संस्कार किया गया था। शुक्रवार को भोग-अंतिम अरदास उनके बड़े बेटे अमूल दीप सिंह, छोटे बेटे अभिजीत सिंह और बराड़ परिवार के अन्य मेंबरों तथा रिश्तेदारों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। अंतिम अरदास समागम में पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी, विधायक डा. कुंवर विजय प्रताप सिंह, निगम के अस्सिटेंट कमिश्नर विशाल वधावन, पार्षद विकास सोनी, सतीश बल्लू, निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख, शिरोमणि नाटककार केवल धालीवा, कलाकार जगदीश सचदेवा, जतिंदर कौर, चमक, राजिंदर मोहन सिंह छीना, डा. इंजरजीत सिंह, डा. महल सिंह, सुखबीर कौर माहल, बीबी किरनजोत कौर, प्रिं. जगदीश सिंह, प्रो. हीरा सिंह, राजबीर सिंह, अशोक सेठी, आदि शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *