नारेड़ा| हीकड़ मंडल की ओर से रविवार को हिंदू सम्मेलन एवं कलश यात्रा का प्रारंभ किया जाएगा। हिंदू सम्मेलन में हीकड, लुहारिया, कोटडा, कोटडी, पाठेडा, गूगलहेड़ी, हनोतिया, केदाहेड़ी के ग्रामीण बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कलश यात्रा दोपहर 12 हीकड़ गांव से प्रारंभ होकर पार्वतेश्वर महादेव आश्रम पर पहुंचेगी। जहां पर संतों का उद्बोधन होगा।


