स्कूल की जमीन पर बने मंदिर को ढहा अतिक्रमण का प्रयास -पेज : 20

झुंझुनूं | शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर शनिवार को झुंझुनूं जिले के दौरे पर रहेंगे। कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सुबह 11 बजे बगड़ पहुंचेंगे। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर एक बजे सूरजगढ़ के राजकीय महाविद्यालय के भवन के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे बुहाना क्षेत्र के लांबी अहीर में शहीद सुरेश उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल वाटिका का उद्घाटन करेंगे। झुंझुनूं | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (एसओ) के 350 पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म फिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन 3 फरवरी तक किए जा सकेंगे। यह रिक्रूटमेंट ड्राइव फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर्स (स्केल-3) के 50 और मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-1) के 300 पदों के लिए की जा रही है। झुंझुनूं | जिले के प्रभारी सचिव नवीन जैन शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर झुंझुनूं आएंगे। कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि प्रभारी सचिव 31 को सुबह 8 बजे से जिले के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 10 बजे मंड्रेला, 12 बजे पीपली व दोपहर 3 बजे महपालवास में ग्राम उत्थान शिविर व शाम छह बजे बीडीके अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। वे रविवार सुबह 10 बजे कुलोद कलां व मुकुंदगढ़ में ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *