नेताजी ने 3 साल कूड़ा उठाने का पैसा नहीं दिया, अब चुका रहे

नगर निगम का चुनाव लड़ना नेताजी की जेब पर भारी पड़ रहा है, क्योंकि घर से कूड़ा उठाव का यूजर चार्ज नहीं देने वाले नेताजी अब कतार में लगकर पैसा भर रहे हैं। नेताजी जब एनओसी लेने के लिए नगर निगम जा रहे हैं तो उन्हें बताया जा रहा है कि अप्रैल 2022 से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी घरों से कूड़े का उठाव कर रही है। इसके बदले प्रत्येक माह यूजर चार्ज लेने की मांग की जा रही थी, लेकिन अधिकतर लोगों ने यूजर चार्ज नहीं दिया। अब जब तक यूजर चार्ज का भुगतान नहीं होगा तब तक एनओसी नहीं मिलेगा। ऐसे में एक प्रत्याशी को तीन साल के यूजर चार्ज का भुगतान एक मुश्त करना पड़ रहा है। तीन से चार हजार रुपए देने के बाद एनओसी मिल रहा है। इधर, नगर निगम से नो ड्यूज एनओसी लेने के लिए भी भागमभाग करनी पड़ रही है, क्योंकि निगम में होल्डिंग टैक्स और वाटर-वेस्ट यूजर चार्ज के लिए अलग-अलग स्थान पर काउंटर बनाए गए हैं। दो दिनों के दौरान करीब 100 लोगों ने एनओसी लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *