भरतपुर| किसानों, पशुपालकों एवं आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से घर बैठे लाभान्वित करने के लिए प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों का संचालन समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि एक दिवसीय ग्रामोत्थान शिविर जिले के समस्त भू-अभिलेख वृत्त मुख्यालयों पर स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को उपखण्ड भरतपुर के अघापुर में, नदबई के खेड़ी देवीसिंह, भुसावर के शहीद वीरेन्द्र कुमार राउमावि इटामड़ा, बयाना के समोगर तथा रूपवास के रुदावल में राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर शिविर आयोजित होंगे।


