मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरुवार को जिले में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। इसके तहत गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, आवश्यक टीके, नि:शुल्क दवाइयां तथा उन्हें उचित खान-पान एवं पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई। नवजात शिशुओं को भी टीके लगाए गए। जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों ने एमसीएचएन-डे एवं कोल्ड चैन प्वाईंट का सघन निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि जिलेभर के हॉस्पिटल व आंगनबाड़ी केन्द्रों में गुरुवार को एमसीएचएन डे पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण सत्र पर बीसीएमओ एवं मेडिकल ऑफिसर्स ने अपने-अपने क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *