अमृतसर| गुरबख्श नगर में सीवरेज चैंबर ब्लॉक होने के कारण परेशानी बनी हुई हैं। सीवरेज जाम होने से गंदा पानी गलियों में जमा हो गया है, जिससे गंदगी व बदबू के हालात बने हुए है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गंदे पानी की वजह से बदबू फैल रही है। जिससे बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाके के लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सीवरेज चैंबर की सफाई कराई जाए। – सुखप्रीत सिंह, निवासी गुरबख्श नगर।


