अमृतसर| शुक्रवार को सारा दिन धूप खिली रही। लोग घरों की छतों, पार्कों में धूप सेंकते देखे गए। वहीं शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री ज्यादा रहा। इससे साफ है कि सर्दी के बावजूद तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। 31 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 1 फरवरी को आंशिक बादलों के साथ एक-दो स्थानों पर बारिश पड़ने की संभावना जताई गई है। 2 फरवरी को मौसम फिर से साफ रहेगा। 3 और 4 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 5 फरवरी को तापमान में हल्की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक रहने की संभावना है।


