अमृतसर | ‘प्रवेश अभियान’ के तीसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाली जागरूकता वैन को अमृतसर के हलका पूर्वी से विधायक जीवनजोत कौर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस संबंध शरीफपुरा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जीवनजोत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व सुधारों की बदौलत आज पंजाब के सरकारी स्कूल राज्य की शान बन चुके हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाएं।


