रिगनी-खरौद | वंदे मातरम् उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरौद में वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रिका रूपेश यादव (पार्षद, वार्ड क्रमांक 05, नगर पंचायत खरौद), विशिष्ट अतिथि एसएल आदित्य (संरक्षक) और एस आदित्य (प्रधानाचार्य), अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य बीपी कश्यप ने की। छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, मनमोहक नृत्य सहित एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। एसएल आदित्य ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार शर्मा (व्याख्याता) ने किया।


