जांजगीर डाकघर में डाक जीवन बीमा शिविर 2 को

भास्कर न्यूज | जांजगीर भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी डाक जीवन बीमा योजना की स्थापना की 142वीं वर्षगांठ के अवसर पर 2 फरवरी को विशेष डाक जीवन बीमा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उपडाकघर बलौदा, पामगढ़, खरौद, शिवरीनारायण, लछनपुर, नरियरा और गोपालनगर में भी आयोजित किया जाएगा। जांजगीर जिले के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर स्थित शाखा डाकघरों में भी ग्रामीण डाक जीवन बीमा हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे। शिविर का उद्देश्य आमजन को डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। प्रधान डाकघर जांजगीर द्वारा इसी कड़ी में एक रैली का भी आयोजन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *