माघी पूर्णिमा: लोट मारते हुए शिवरीनारायण पहुंचे

रिगनी-खरौद | माघी पूर्णिमा में अब केवल एक दिन शेष रह गया है और अभी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लोट मारते हुए शिवरीनारायण मेला की ओर पहुंच रहे हैं। नगर और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति व श्रद्धा का अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है परंपरा के अनुसार श्रद्धालु लोट मारते हुए लक्ष्मणेश्वर मंदिर की परिक्रमा करते हैं। इस दौरान श्रद्धालु लक्ष्मणेश्वर महादेव की जय और मेहराईन दाई की जय के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते हैं। इसके बाद विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु अंत में नर-नारायण मंदिर पहुंचते हैं, जहां लोट मारना बंद किया जाता है। इस कठिन धार्मिक अनुष्ठान को श्रद्धालु पूरी श्रद्धा, संयम और विश्वास के साथ संपन्न करते हैं शिवरीनारायण में दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु लोट मारते हुए पहुंच रहे हैं। वहीं आसपास के गांव सलखन, कुकदा, गोधना, बोरदा, कामता, रिगनी, बेल्हा, खरौद सहित अन्य गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेला स्थल की ओर आ रहे हैं। प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की कतारें दिखाई दे रही हैं माघी पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र स्नान, दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *