जालंधर | कन्या महाविद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के गांधी स्टडीज़ सेंटर तथा इतिहास विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से प्रोग्राम का आयोजन करवाया गया। जिसमें प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने गांधी जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर संबोधित होते हुए उन्होंने समूह छात्राओं को गांधी जी के जीवन एवं फलसफे से प्रेरणा लेते हुए उनके द्वारा सत्य, अहिंसा, शांति, स्वच्छता, निष्काम सेवा, स्वदेशी, नारी शिक्षा एवं सशक्तिकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता, एकता, अखंडता आदि के सिद्धांतों पर अमल करने की पुरजोर अपील की। इसके साथ ही विद्यालय के संगीत विभाग की ओर से प्रोग्राम के दौरान गांधी जी के प्रिय भजनों के गायन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां डॉ. मोनिका शर्मा, डॉ. गुरजोत, डॉ. मधुमीत भी मौजूद रहीं।


