पीटीएए की नई टीम की घोषणा, कुलजीत सिंह हेयर प्रधान बने

जालंधर | पंजाब ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन (पीटीएए) की बैठक में सर्वसम्मति से आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस चुनाव में कुलजीत सिंह हेयर को एसोसिएशन का नया प्रधान चुना गया है। उनके साथ मोहित शर्मा को उप-प्रधान, राकेश सेठ को महासचिव, आशीष आहूजा को संयुक्त सचिव और नरिंदर सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्था को अनुभवी मार्गदर्शन देने के लिए एक संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया, जिसमें दविंदर शर्मा, सुभाष चंद्र महाजन, अनिल कंधारी, मोहनजीत सैनी और किरपाल सिंह को शामिल किया गया है। नवनियुक्त प्रधान हेयर ने पदभार संभालते हुए कहा कि उनकी टीम का मुख्य उद्देश्य सभी सदस्य के हितों की रक्षा करना और उद्योग में आ रही चुनौतियों का समाधान करना होगा। इस अवसर पर समूह सदस्यों ने नई टीम का स्वागत किया और सभी ने एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *