7 दिवसीय वार्षिक कीर्तन और जप तप समागम 2 से

जालंधर | जनवरी–फरवरी में आने वाले सभी गुरुपर्व को समर्पित, सरबत के भले के लिए वार्षिक कीर्तन और जप तप समागम 2 से 8 फरवरी तक गुरुद्वारा नानकसर, टैंची वाली गली, सैदां गेट में करवाए जा रहे हैं। इस संबंध में चल रही तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रबंधक कमेटी की बैठक गुरुद्वारा साहिब में हुई, जिसमें परमिंदर सिंह, दमनजीत सिंह, एडवोकेट गुरविंदर सिंह परूथी, गगनजीत सिंह, तरनप्रीत सिंह, अजीत सिंह परूथी, गुरप्रीत सिंह, इछप्रनीत सिंह, भाई बख्शीश सिंह आदि शामिल हुए। माता विपनप्रीत कौर लुधियाना की देखरेख में होने वाले समागम के दौरान रोज़ाना शाम 7 से 10 बजे तक सजने वाले दीवान के संबंध में जानकारी देते हुए एडवोकेट गुरविंदर सिंह परूथी ने बताया कि इन दीवानों में जत्थे संगतों को गुरु चरणों से जोड़ने का प्रयास करेंगे। नानकसर संप्रदाय के वर्तमान मुखी बाबा गुरजीत सिंह के अलावा बाबा गुरचरण सिंह, बाबा सेवा सिंह, बाबा तजिंदर सिंह जिंदू, बाबा मोहन सिंह हरिद्वार वाले संगत के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *