प्रकाश पर्व को समर्पित समारोह आयोजित

जालंधर | एसजीएन पब्लिक स्कूल में प्रकाश पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके विद्यार्थियों ने कीर्तन किया और कविताओं व भाषणों के माध्यम से गुरुओं की महिमा का गुणगान किया। इस कार्यक्रम में स्कूल कंट्रोलर चरणजीत कौर ने छात्रों को गुरु साहिबानों के जीवन और उपदेशों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें सच्चाई, सेवा और अनुशासन के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को प्रसाद वितरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *