जालंधर | रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन जालंधर की एग्जीक्यूटिव बॉडी मीटिंग आयोजित की गई। यह बैठक अध्यक्ष संजय सहगल, चेयरमैन तेजिंदरपाल सिंह, वाइस चेयरमैन जतिंदर सिंह चावला एवं सतीश पराशर, जनरल सेक्रेटरी जसपाल सिंह, फाइनेंस सेक्रेटरी दवेश कपूर के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस बैठक में आरसीए के सभी एग्जीक्यूटिव मेंबर एवं सभी वर्किंग कमेटी मेंबर उपस्थित रहे। बॉडी द्वारा केमिस्ट बिरादरी को आ रही विभिन्न समस्याओं एवं मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने सरकार की मुहिम “युद्ध नशे विरुद्ध” का समर्थन किया। संगठन को सुदृढ़ करने वाले महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं नियमित प्रशासनिक एजेंडा पर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने ऑनलाइन पोर्टल पर दवाओं की बिक्री का विरोध करते हुए कहा कि ऑनलाइन दवा नकली या घटिया गुणवत्ता की हो सकती हैं। इस बैठक में आरसीए के सभी वर्किंग कमेटी मेंबर एवं एग्जीक्यूटिव बॉडी मेंबर उपस्थित थे।


