जालंधर| रोटरी क्लब जालंधर ग्रेटर के अध्यक्ष जेपी सिंह ने अपनी टीम के सभी सदस्यों के साथ “कोशिश फ्री स्कूल”, गुरु राम दास नगर में सेवा कार्य किया। इस सेवा कार्य के तहत 1.45 लाख रुपये की धनराशि का चेक स्कूल के भवन निर्माण में सहायता के रूप में दिया। क्लब द्वारा पिछले 67 वर्षों से इस स्कूल को आर्थिक और बच्चों की ज़रूरत के अनुसार हर प्रकार की सहायता प्रदान की जाती रही है। उसी परंपरा को निभाते हुए यह सहायता राशि प्रदान की गई। इस विद्यालय में पढ़ने वाले 400 विद्यार्थियों को स्कूल की तरफ से मुफ्त शिक्षा, पुस्तकें, यूनिफॉर्म और एक वक्त का भोजन भी प्रदान किया जाता है। क्लब के अध्यक्ष जेपी सिंह ने स्कूल प्रबंधन को भविष्य में और भी सहायता करने का आश्वासन दिया। स्कूल के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जिंदल ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुविंदर जीत कौर, परमिंदर सिंह, नीरज अरोड़ा, करनजीत सिंह, राज कुमार, संजय चोपड़ा और अन्य सदस्य उपस्थित थे।


