अमृतसर| नाईयां वाला मोड़ के अंदर साइड में नवां कोट को जाती सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे हादसे का खतरा और बढ़ गया है। दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि इस सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई। लोगों ने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाए। -धर्मेंद्र निवासी हरिपुरा


