जांजगीर | जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जांजगीर-चांपा द्वारा 5 फरवरी, गुरुवार को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, जांजगीर में आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी परिश्रम रिसोर्सेज प्रा. लि., गुड़गांव भाग लेगी। कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर इंस्टालेशन के 40 पदों और सुपरवाइजर के 40 पदों पर भर्ती की जाएगी। मीटर इंस्टालेशन पद के लिए आईटीआई एवं सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है।


