बॉक्सिंग : राजबीर और भूपिंदर ने जीते गोल्ड मेडल

भास्कर न्यूज | अमृतसर खालसा कॉलेज की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता के दौरान राजबीर शर्मा ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल, अवतार सिंह ने 55 किलो में सिल्वर मेडल, भूपिंदर सिंह ने 60 किलोग्राम में गोल्ड मेडल और युवराज अभय प्रताप सिंह जायसवाल ने 65 किलोग्राम में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर खालसा यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर और खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के ऑनरेरी सेक्रेटरी राजिंदर मोहन सिंह छीना ने कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आत्म सिंह रंधावा, स्पोर्ट्स हेड डॉ. दलजीत सिंह और बॉक्सिंग टीम को बधाई दी। प्रिंसिपल डॉ. रंधावा ने बताया कि इनके अलावा नवरूप सिंह ने 70 किलोग्राम में गोल्ड मेडल, हरसित सिंह ने 75 किलोग्राम में गोल्ड मेडल, सुखबीर सिंह ने 80 किलोग्राम में गोल्ड मेडल, सहजप्रीत सिंह ने 85 किलोग्राम में गोल्ड मेडल, राजनप्रीत सिंह ने 90 प्लस किलोग्राम में गोल्ड मेडल जीता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *