अकाली दल वारिस पंजाब दे 25 से शुरू करेगी खालसा वहीर

अमृतसर| अकाली दल वारिस पंजाब दे पार्टी 25 फरवरी से खालसा वहीर (धार्मिक अभियान) शुरू करेगी। भाई गुरदास हाल में सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह, कोऑर्डिनेटर भाई परमजीत सिंह जोहल, बाबू सिंह बराड़ की अगुवाई में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने पर भी मंथन किया गया। मीटिंग में ड्रग्स की रोकथाम, बेरोजगारी खत्म करने के लिए इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, युवाओं के लिए रोजगार और स्किल डेवलपमेंट, महंगी और प्राइवेटाइज़ेशन की ओर बढ़ती एजुकेशन सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।इससे पहले श्री हरमंदर साहिब में कोर कमेटी सदस्यों व कार्यकारिणी सदस्यों ने माथा भी टेका। इस मौके पर लक्खा सिंह सिधाना, परगट सिंह, अजयपाल सिंह ढिल्लों, सरबजीत सिंह खानपुर, भाई जुगराज सिंह लालनंगल, भाई गुरप्रीत सिंह घंगा, भाई बरजिंदर सिंह हुसैनपुर, दलेर सिंह डोड आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *