सवाई माधोपुर| कलेक्टर कानाराम ने खण्ड सीएमओ मलारना डूंगर की मांग, एसडीएम मलारना डूंगर की अभिशंषा पर ग्राम अनियाला की 0.06 हैक्टेयर भूमि राजस्थान भू-राजस्व नियम, 1963 के तहत उप स्वास्थ्य केन्द्र अनियाला के भवन निर्माण के लिए चिकित्सा विभाग तथा उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सवाई माधोपुर की मांग और एसडीएम बामनवास की अभिशंषा पर ग्राम जाहिरा की 0.10 हैक्टेयर भूमि ग्राम सेवा सहकारी समिति जाहिरा के भवन एवं गोदाम निर्माण के लिए ग्राम सेवा सहकारी समिति जाहिरा को शर्तों एवं निबंधनों पर निशुल्क आवंटित की है। इसी प्रकार बागडोली सरपंच की मांग, एसडीएम बौंली की अनुशंषा पर ग्राम बागडोली की 0.05 हैक्टेयर भूमि ग्राम पंचायत बागडोली को कचरा संग्रहण केन्द्र तथा सरपंच बांस टोरडा की मांग व एसडीएम बौंली की अनुशंषा पर ग्राम गंगवाड़ा की 0.09 हैक्टेयर भूमि ग्राम पंचायत बांस टोरडा को कचरा संग्रहण केन्द्र के लिए शर्तों एवं निबंधनों पर निशुल्क आरक्षित की है।


