सवाई माधोपुर| रणथंभौर दुर्ग में मंदिर ट्रस्ट की ओर से जबरन चद्दर चढ़ाए जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में पुरातत्व विभाग (एएसआई) ने गणेशधाम चौकी पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुरातत्व विभाग के अनुसार मंदिर ट्रस्ट ने जबरदस्ती पुरातत्व स्टाफ को परेशान कर दुर्ग में निर्माण सामग्री (चद्दर) चढ़ाए है। इस सम्बन्ध में पुरातत्व विभाग से कोई इजाजत नहीं ली गई। गणेश धाम चौकी प्रभारी हरभान सिंह ने बताया कि पुरातत्व विभाग की तरफ से परिवाद दिया गया कि दुर्ग में जबरन निर्माण करवाने के लिए चद्दर चढ़ाए गए हैं। इसकी कोई अनुमति भी नहीं ली गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


