टोंक आबकारी विभाग की लापरवाही, शुष्क दिवस पर दोपहर दो बजे तक बिकी शराब, फिर बंद कराई

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि (शहीद दिवस) पर शुक्रवार को सरकार की तरफ से शुष्क दिवस (सूखा दिवस) घोषित होने के बाद भी निवाई और पीपलू क्षेत्र में शराब की दुकानों पर दोपहर दो बजे तक शराब की बिक्री हुई। खास बात यह रही कि लोगों को सूखा दिवस का भय दिखाकर तय दरों से अधिक दर पर शराब बेची गई। दोपहर दो बजे बाद आबकारी विभाग की टीम ने सील लगाकर दोनों जगह दुकानें बंद कराई। सूखा दिवस पर शराब की बिक्री पर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा, लोग यह तक कहने से नहीं चूके की शराब विक्रेताओं को नाजायज फायदा पहुंचाने के लिए आबकारी विभाग ने यह गली निकाली है। प्रावधान है कि सूखा दिवस पर शराब की सभी दुकानों पर 24 घंटों के लिए बिक्री बंद रहती है और अवैध रूप से शराब ना बिके इसके लिए आबकारी विभाग इस समयावधि के शुरू होने से पहले सभी दुकानों पर सील लगाकर उन्हें बंद कर देता है। पीपलू और निवाई क्षेत्र में एक-एक दुकान पर सील नहीं लगी हुई थी। वहां लाईन से शराब की जोरदार बिक्री हुई। जहां सख्ती थी और शराब नहीं मिल रही थी, उस क्षेत्र के लोगों को जब पीपलू-निवाई में शराब मिलने की जानकारी मिली तो उनमें से अधिकतर वहां महंगी दरों पर शराब खरीदने पहुंच गए। दोपहर दो बजे तक दोनों दुकानों पर जमकर शराब बिकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *