तीन लोगों पर फर्जी पट्टा बनाने का मामला दर्ज

रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ फर्जी पट्टा बनाने का विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। थाना पुलिस के अनुसार परिवादी मुकेश कुमार बैरवा निवासी ग्राम पंचायत भवन के पीछे कुस्तला हाल निवासी बाग वाली ढाणी कुस्तला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके दादा धन्नालाल की मौत के बाद पंचायत भवन के पीछे आबादी क्षेत्र कुस्तला में पुश्तैनी कब्जाशुदा भूमि का बंटवारा ग्राम के पंच पटेलों ने 9 अगस्त 2015 को रामदेवा, गोपाल व गंगाराम के पक्ष में 1/3 हिस्सा में किया था। तब से ही परिवादी अपने पिता रामदेव की भूमि पर काबिज है। आरोपी अर्जुनलाल पुत्र गंगाराम बैरवा निवासी कुस्तला ने ग्राम पंचायत कुस्तला एवं तत्कालीन सरपंच जयेन्द्र सिंह पुत्र हरिसिंह से मिलीभगत कर अपनी पत्नी भूरी देवी पत्नी अर्जुन के नाम परिवादी के पिता की हिस्सेदारी को हड़प करने की मंशा से 22 फरवरी 1990 का 37 गुणा 37 फीट का फर्जी आवासीय पट्टा जारी करवा लिया। जबकि ग्राम पंचायत में उक्त फर्जी पट्टे का कोई रिकॉर्ड नहीं है। आरोपियों ने परिवादी के हिस्से की भूमि में नींव खोदकर पत्थर डाल दिए हैं और अवैध निर्माण करने पर आमादा है। मौके पर पहुंचकर मना किया तो आरोपियों ने गाली गलौच व अभद्रता कर वहां से भगा दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *