घरवाले थोड़ी दूर पर सो रहे थे, रात को बोरिंग से केबल चुरा कर ले गए चोर

चकेरी| क्षेत्र में किसानों की बोरिंग से केबल चोरी करने वाली गैंग करीबन साल भर से सक्रिय है। अब तक लगभग 40 किसानों की बोरिंग से रात्रि के समय केबल चोरी हो चुकी है। क्षेत्र की पुलिस मुकदमा भी दर्ज करती है, लेकिन मुख्य गैग के सरगना पुलिस पकड़ से कोसों दूर है। चकेरी सहित 12 गांवों में गत एक साल से अब तक खेतों में लग रही बोरिंग से रात्रि के समय रैकी करके चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जिससे किसानों में भय व्याप्त है। पुलिस द्वारा जांच में तह तक नहीं पहुंच पाने व दर्ज रिपोर्ट में एफआर देने से चोरों के हौसले बुलंद है। चकेरी में गुरुवार रात्रि को धन सिंह पुत्र कैलाश मीणा मखोली स्टेशन के पास खेत पर आवास बनाकर रहते हैं। घर के पास में ही बोरिंग लगा हुआ है, जिससे खेतों की सिंचाई करते हैं। रात्रि को चोर बोरिंग से करीबन 200 फीट केबल चुराकर ले गए। सुबह उठने पर पीड़ित परिवार को पता चला। कुंडेरा थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। करीबन छह माह पहले भी एक साथ एक ही रात में 12 किसानों की बोरिंग से केबल चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाना कुंडेरा में दर्ज कराई गई। पुलिस ने कहा, मामले में कार्रवाई कर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *