जांगड़ा में हुई स्पर्धा में स्वरागिनी डांस ग्रुप अव्वल तो, अविनाश समिति सेकंड

भास्कर न्यूज | सिनोधा ग्राम जांगड़ा में 26 जनवरी को अविनाश कल्याण क्लब द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस साल भी ध्वज फहराने के बाद विविध प्रकार के आयोजन रंगोली प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़,बोरा दौड़, मटका फोड़ खेल, डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। रात्रि में रंगारंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन भी रखा गया था, जिसमें सामूहिक डांस में प्रथम पुरस्कार 15001 रुपए एवं शील्ड अनुपम अग्रवाल द्वारा स्वरागिनी डांस ग्रुप रतनपुर को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार 12001 रुपए व शील्ड अविनाश कल्याण समिति द्वारा अंशु डांस ग्रुप गोढी एस को प्राप्त हुआ। तृतीय पुरस्कार 10001 रुपए व शील्ड दौलत पाल अध्यक्ष जनपद पंचायत सिमगा द्वारा माया के सुरता डांस ग्रुप सोनाखान को प्रदान किया गया। चतुर्थ पुरस्कार 5001 रुपए व शील्ड सरपंच कलावती अलेन चतुर्वेदी द्वारा मन के मीत डांस ग्रुप खोरसी को दिया गया। वही युगल डांस में प्रथम पुरस्कार 3001रूपये व शील्ड स्वर्गीय थनवारिन चोवाराम बघेल की स्मृति में धनेश्वरी बीपी नायक पूर्व कार्यपालक अधिकारी जनपद पंचायत भाटापारा द्वारा भावेश सोनिया महादेव घाट रायपुर को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार 2001 रुपए व शील्ड स्वर्गीय कुंवारिया ध्रुव की स्मृति में पवन ध्रुव राकेश ध्रुव जांगड़ा द्वारा चंदा चकोरी शिवरीनारायण को दिया गया।तृतीय पुरस्कार 1501 रूपए व शील्ड सुरभी फैंसी व जनरल स्टोर्स कश्यप जांगड़ा हथबंद द्वाराआकाश नीलम खोलवा भाटापारा को प्रदान किया गया। चतुर्थ पुरस्कार 701 रुपए व शील्ड शिवचरण चक्रधारी द्वारा आरएस डांस ग्रुप सरकीपार को दिया गया। एकल डांस में प्रथम पुरस्कार 2001रुपए व शील्ड नवीन पप्पू वर्मा गजेंद्र सेन द्वारा काजल सेन गरियाबंद को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार 1501 रुपए व शील्ड तेजेंद्र ध्रुव रोशन सेन तरुण निषाद द्वारा महासमुंद के सीमा साहू को दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *