मेला: लोगों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लिया

बेलगहना | कोटा विधानसभा क्षेत्र के करहीकछार पंचायत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गनियारी और महिला समूहों के सहयोग से जेवनार मेला आयोजित किया गया। इस मेले में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक 200 प्रकार के व्यंजन पेश किए गए, जिन्हें 50-60 महिला समूहों ने विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने इन पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया और महिला समूहों की सराहना की। इसके अलावा, बच्चों और बच्चियों ने लोककला नृत्यों की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित जनसमूह ने बहुत सराहा। इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य नेहा सचिन साहू, सरपंच मुन्नी जोसे, उप सरपंच शिवरानी रावटी पटेल और अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल वामने, वेद जायसवाल, संजय यादव, रंजीत गोविंद यादव, श्याम सुंदर सहित अन्य का विशेष सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *