परमेश्वरी जयंती पर सामाजिक एकता पर दिया जोर

भास्कर न्यूज | करही बाजार करहीबाजार देवांगन समाज द्वारा समाज की आराध्य देवी माता परमेश्वरी जयंती का आयोजन पूरे श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 11 बजे महामाया मंदिर प्रांगण में स्थित माता परमेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इसके पश्चात महामाया मंदिर प्रांगण से दोपहर 1.30 बजे 101 कलश के साथ भव्य कलशयात्रा प्रारंभ हुई। माता के जयकारों के साथ करही बाजार भ्रमण करती शोभा यात्रा पूरे गांव को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। शोभा यात्रा का समापन रामायण चौक कार्यक्रम स्थल में हुआ , जहां 4 बजे पुनः माता परमेश्वरी की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। कार्यक्रम में संध्या मुख्य अतिथि विधायक इंद्र साव व कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम के समाज अध्यक्ष यशवंत देवांगन वहीं अति विशिष्ट अतिथि राजा जायसवाल जिला पंचायत सदस्य तथा विशिष्ट अतिथियो का आगमन कार्यक्रम में हुआ समाज के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। उपस्थित अतिथियों ने ग्राम वासियों को क्रमबद्ध संबोधित करते हुए समाज में एकता सद्भावना प्रेम बनाए रखने पर जोर दिया। वही देवांगन समाज के अध्यक्ष यशवंत देवांगन ने समाज में भाई चारे की भावना को मजबूत करते हुए सामाजिक विकास पर बल दिया। उन्होंने युवाओं को समाज में आगे बढ़ने की बात कही व कार्यक्रम में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया उक्त अवसर पर ग्राम के सरपंच कमला अरुण निषाद, जनपद सदस्य रेवती राजेश पटेल, कृष्णा केसरवानी, रामकुमार यादव, अजय दास मानिकपुरी ,मुकेश केशेरवानी, राजेश सोनी, रमाशंकर पटेल तथा ग्राम के देवांगन समाज के ईश्वर देवांगन उपाध्यक्ष,अनिल देवांगन सचिव , बसंत देवांगन कोषाध्यक्ष , सुरेश देवांगन मोतीराम देवांगन संरक्षक, रमेश देवांगन मिट्ठू दीनदयाल देवांगन सलाहकार, कुंज बिहारी देवांगन, सुखचंद देवांगन, दुकालू देवांगन, लीलाराम देवांगन,मिथिलेश देवांगन, छेदी देवांगन , भागीरथी देवांगन, पुनीत देवांगन, उदय देवांगन, ओमकार देवांगन, मनबोधी देवांगन, दीनबंधु देवांगन, सरवन देवांगन सहित समाज के लोग सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *