भास्कर न्यूज | सिनोधा ग्राम जरौद के किसान रामचरण यदु के घर खलिहान पर मवेशियों के लिए रखे लगभग तीन एकड़ का मवेशी चारा पैरा जल गया। घटना गुरुवार दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है। घटना की वजह का पता नहीं चल पाई है। महज कुछ कदमों में आसपास में कच्ची घरों के बसावट है। वहीं दो जोड़ी बैल पास में बांधे हुये रखा हुआ था, जिसे तुरंत दूर किया गया। घटना के समय रामचरण, उनकी पत्नी गेहूं, राहर की रखवाली के लिए खेत गए हुए थे। पैरावट के आग की वजह से बड़ी घटना हो सकती थी, लेकिन जागरूक पड़ोसियों जनसहयोग से आग को काफी हद काबू किया गया। इस संबंध में गांव के सरपंच ज्ञानसिंग पाल को सूचना दी गई। उसके पश्चात, फायर ब्रिगेड अधिकारी के मोबाइल पर फोन करने पर गाडि़यों को दामाखेड़ा में होने की बात बताई। बाद में ग्रामीणों ने आग में और पानी डालकर उसे नियंत्रित किया। शुक्रवार को भी दमकल गाड़ी नहीं पहुंची। शुक्रवार को भी आग नहीं बुझी थी।


