पुरूर| मड़वापथरा में एमपी क्रिकेट क्लब द्वारा ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 8 फरवरी तक किया है। प्रथम पुरस्कार 15001 रुपए, द्वितीय 7001 रुपए, तृतीय पुरस्कार 2501 रुपए व ट्राफी दी जाएगी। फाइनल मैच में 251 रुपए मैन आफ द सीरिज व ट्राफी, मैन आफ द फाइनल में ट्रॉफी 301 रुपए और प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मेडल दिया जाएगा। समिति के गोलू कुंजाम ने बताया कि खिलाड़ियों को आधार कार्ड लाना होगा। तैयारी में प्रेम मंडावी, शिवनारायण जुर्री, विकास नेताम आदि जुटे हैं।


