गोल्डन-टेंपल सरोवर में कुल्ला-करने वाला-आरोपी आज-फिर कोर्ट में पेश करवाया-जाएगा:इससे पहले सुब्हान रंगरीज को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली

गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने वाला आरोपी आज फिर कोर्ट में पेश करवाया जाएगा, इससे पहले आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली थी। पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले आरोपी को आज फिर कोर्ट में पेश कराया जाएगा। इससे पहले आरोपी को अदालत ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था, जो अब पूरी हो चुकी है। पंजाब पुलिस ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बेअदबी का मामला दर्ज किया था। आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर अमृतसर लाया गया था। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी सुब्हान रंगरीज के रूप में हुई थी। वह 13 जनवरी को अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल पहुंचा था, जहां उसने पवित्र सरोवर में बैठकर कुल्ला किया, मुंह में पानी भरकर वहीं थूक दिया। घटना के बाद आरोपी गोल्डन टेंपल परिसर में घूमता रहा और उसके एक साथी ने पूरी हरकत का वीडियो भी शूट किया था, जो बाद में सामने आया। अब पुलिस आरोपी को एक बार फिर कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की मांग करेगी। 3 पॉइंट में जानिए पूरा विवाद क्या है… सरोवर में कुल्ला किया, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला: दिल्ली का रहने वाला सुब्हान रंगरीज 13 जनवरी को गोल्डन टेंपल आया था। इसके बाद उसने सरोवर में बैठकर कुल्ला किया। उसने मुंह में पानी भरा और वहीं थूक दिया। इसके बाद वह गोल्डन टेंपल परिसर में घूमा और दूसरे साथी से वीडियो शूट करवाया। इसके बाद उसने गोल्डन टेंपल की तरफ उंगली भी उठाई। फिर उसने ही ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाल दिया। वीडियो में युवक ने खुद को मुस्लिम शेर बताया: वीडियो में उसने खुद को मुस्लिम शेर बताया। उसका ये वीडियो वायरल हो गया। जिस पर सिख श्रद्धालुओं ने कड़ा एतराज जताया कि पवित्र सरोवर में थूक कर उसने धार्मिक भावना आहत की है। इसके अलावा वह गोल्डन टेंपल की तरफ उंगली भी दिखा रहा है। इसके बाद SGPC ने इस पर कड़ा एतराज जताया। 24 जनवरी को गाजियाबाद में निहंगों ने पकड़ा: 13 दिन बीत जाने के बाद 24 जनवरी को यूपी के गाजियाबाद में निहंगों ने युवक को उसके साथी संग पकड़ लिया था और जमकर पिटाई की। इस दौरान दोनों युवक माफी भी मांगते हुए नजर आए। जिसके बाद युवक को गाजियाबाद पुलिस को सौंप दिया था। वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की तरफ से भी अमृतसर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। 2 बार माफी मांगी, लेकिन तरीके पर सवाल उठे पहली बार माफी मांगते वक्त हाथ जेब में डाले हुए थे: सुब्हान रंगरीज ने पहली बार 16 जनवरी को वीडियो जारी कर कहा- भाइयों, मैं 3 दिन पहले श्री दरबार साहिब गया था। बचपन से मैं वहां जाना चाहता था। मुझे वहां की मर्यादा के बारे में नहीं पता था। मैंने सरोवर के पानी से वजू किया था, धोखे से मेरे मुंह से पानी निकलकर उसमें गिर गया। मैं सारे पंजाबी भाइयों से सॉरी बोलता हूं। मैं वहां आकर भी सॉरी बाेलूंगा। मैं पूरी सिख कम्युनिटी को सॉरी बोलता हूं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। हालांकि इस दौरान उसने हाथ जेब में डाले हुए थे, जिसे सिख समुदाय ने सही नहीं माना। दूसरी बार में एक बार ही हाथ जोड़ा: इसके बाद युवक सुब्हान रंगरीज ने 19 जनवरी को 17 सेकेंड का नया वीडियो जारी किया। इसमें उसने कहा- जब मैं दरबार साहिब गया था, तब मुझसे एक बड़ी गलती हो गई। यह गलती भूलवश हुई थी। मुझे वहां की मर्यादा की पूरी जानकारी नहीं थी, नहीं तो मैं ऐसी गलती कभी नहीं करता। आप मुझे अपना बेटा समझकर, अपना भाई समझकर माफ कर दीजिए। इस दौरान उसने एक बार हाथ भी जोड़ा। वीडियो के ऊपर भी उसने सॉरी दिल से लिखा हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *