भीलवाड़ा में UIT ने हटाया अतिक्रमण:पुराना बस स्टैंड ओर चित्तौड़ रोड पर की कार्रवाई,ढाबे रेस्टोरेंट संचालकों किया पाबंद

भीलवाड़ा शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर विकास न्यास ने कार्रवाई को अंजाम दिया है इसके तहत शहर के पुराना बस स्टैंड और रेलवे फाटक के आसपास सड़क पर किए गए कब्जों को हटाया गया। शिकायत के बाद हुई कार्रवाई इस दौरान रेस्टोरेंट और दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन भी किया लेकिन नगर विकास न्यास में स्थिति को संभालते हुए समझाईश से मामला शांत करवाया हैं।लंबे समय से मिल रही जन शिकायतों के बाद कार्यवाही करते हुए सड़क सीमा तक फैलाए गए ढांचे, शेड, कुर्सी-मेज तथा अन्य अवरोध हटाए गए। शाम को ओर रोड को जाम किया जाता है तहसीलदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि शहर के गंगापुर चौराहे और चित्तौड़ रोड पर रेस्टोरेंट और दुकानों द्वारा टिन शेड लगाकर अतिक्रमण किया गया था।ढाबे और रेस्टोरेंट वालों द्वारा रोड की सीमा तक टेबल कुर्सीया लगा कर खाना खिलाना और शाम के समय यहां रॉड सकड़ी हो जाती और सड़क हादसों का अंदेशा बढ़ जाता हैं। अतिक्रमण भी दिनों दिन बढ़ रहा था। पहले भी नोटिस दिए लेकिन नहीं माने इससे पहले भी इन्हें नोटिस दिए गए लेकिन उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया।आज व्यापक रूप से कार्रवाई करते हुए दुकानों और रेस्टोरेंट के बाहर लगे अतिक्रमण को हटाया गया है।अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही का पहला चरण विरोध प्रदर्शन होता है नगर विकास न्यास के सख्त आदेश और स्थिति को संभालते हुए समझाईश करके कार्यवाही को किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *